आधार कार्ड से फोन पे कैसे चालू करें : फोन पे चलाने के लिए अब एटीएम कार्ड जरूरी नहीं है। अब आप फोन पे को आधार कार्ड के माध्यम से भी चालू कर पाएंगे। बिना एटीएम के इसके लिए आप जो भी अकाउंट अपने फोन पे में लिंक करना चाहते हैं। वह अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। और इसी के साथ आपका फोन पे अपडेट होना चाहिए।
बिना एटीएम के फोन पे चालू करने के लिए क्या करना होगा : बिना एटीएम के फोन पे बनाने के लिए आपका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। तभी आप आधार कार्ड के माध्यम से अपना फोन पे बना पाएंगे।
आधार कार्ड से फोन पे कैसे बनाएं : आधार कार्ड से फोनपे बनाने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
चरण 1 : ़ आधार कार्ड के माध्यम से फोन पे बनाने के लिए आपको अपना फोन पे अपडेट कर लेना है। Play Store से इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोनपे में लॉगिन कर लेना है। लॉगिन होने के बाद आपको ऐड बैंक अकाउंट पर जाना है।
चरण 2 : बैंक अकाउंट पर क्लिक करने के बाद आपको फोनपे से जिस भी बैंक अकाउंट को लिंक करना चाहते हैं। उसको चुन लेना है। इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
चरण 3 : इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आते हैं। पहला ऑप्शन में आप एटीएम कार्ड द्वारा अपना फोन पे चालू कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन में आप आधार कार्ड के माध्यम से अपना फोन पे चालू कर सकते हैं। तो आपको आधार कार्ड के माध्यम से अपना फोन पे चालू करना है।
चरण 4 : जैसे ही आप aadhar number linked with bank पर क्लिक करते हैं। तो आपके सामने अगला पेज ओपन होगा। इसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा। आधार कार्ड नंबर डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी। ओटीपी डालने के बाद आपको दोबारा सबमिट पर क्लिक करना है।
चरण 5 : इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी आपको ओटीपी को डाल देना है। डालने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करना है। तो आपका फोन पे बन जाएगा इसके बाद आप अपने फोन पे से कहीं पैसे भेज सकते हैं।
Tags
Sarkari yojana